LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मामले में 2 वांछित गिरफ्तार, माल बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया

देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 554/2026 धारा 305(a) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त निखिल पटेल पुत्र सुरेन्द्र पटेल निवासी खरजरवा थाना कोतवाली उम्र 19 वर्ष व मुकुल कुमार पुत्र श्रीलाल बाबू निवासी धनराज छापर थाना खामपार उम्र 21 वर्ष को आज दिनांक 26.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उनके पास से चोरी के 9,820 रुपये नगद, 01 लाकेट पीली धातु, 01 अंगूठी पीली धातु व 02 सफेद धातु के सिक्के बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बता दें कि 13.08.2026 की रात्रि में वादी बलवन्त कुमार सिंह पुत्र वंशबहादुर सिंह निवासी गरुलपार थाना कोतवाली के कमरे से सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, 2 लाकेट, एक जोड़ा बाली व चांदी के 2 सिक्के कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये चोरी होने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उ0नि0 अवनीश कुमार सिंह, हे0का0 लालबहादुर सिंह, का0 राजू चौहान, का0 राहुल यादव, म0का0 स्नेहा मौर्या शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!