झांसी

भागवताचार्य प्रतीक्षा चतुर्वेदी ने गोवर्धन पूजा की महिमा का किया वर्णन

बंगरा झांसी।  पचवारा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भागवताचार्य प्रतीक्षा चतुर्वेदी ने गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा विस्तार पूर्वक सुनाई। कथा व्यास में बाल कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करने के पश्चात गोवर्धन पूजा एवं इन्द्र के मान मर्दन की कथा सुनाई। इस अवसर पर भगवान गिरिराज महाराज के समक्ष सुंदर छप्पन भोग के दर्शन कराए। उन्होंने यह भी बताया कि जहां सत्य एवं भक्ति का समन्वय होता है, वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। गाय की सेवा एवं महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक हिंदू परिवार में गाय की सेवा अवश्य होनी चाहिए। गाय का दूध अमृत के समान बताया। गोवर्धन भगवान की पूजा विधि विधान से कराई। छप्पन भोग का दिव्य प्रसाद वितरित कराया गया। इस अवसर पर महंत सुखदेव दास महाराज,हरिओम मिश्रा,छत्रपाल सिंह बुंदेला,हरिओम पटेल, कालका पटेल,विवेक दुबे, परमानंद अहिरवार,समाजसेवी जितेन्द्र राय,सचिन राय, हेमन्त पटेल,दिनेश कुशवाहा, शैलू सक्सेना, रितिक सिंह आदि उपस्थित रहे।

कृष्णकांत साहू की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!