झांसी

टहरौली में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की मण्डल स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न 

टहरौली– कस्बा में सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की मण्डल स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को संपन्न की गई जिसमें कार्यकर्ताओं को डिजिटल तथा आफलाइन फार्म भरकर सदस्य बनाने के तौर-तरीकों की जानकारियां दीं गई।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गिरि ने भाजपा के डिजिटल सदस्यता अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि एक सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी जो 45 दिनों तक चलेगा, संगठन ने प्रत्येक बूथ पर दौ सौ प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है इसके अलावा सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ताओं को सौ सदस्य अलग से बनाने होंगे जो विधानसभा क्षेत्र में कहीं से भी बनाये जा सकते हैं,

उन्होंने हिन्दुओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए बांग्लादेश सहित अन्य जगहों पर घटित हो रही घटनाओं से सबक लेकर सभी से जात पांत भूलकर देश व धर्म को बचाने के लिए पीएम मोदी के साथ खडे रहने की अपील की।

इस अवसर पर मण्डल प्रभारी सहजेन्द्र सिंह बघेल, मण्डल अध्यक्ष पंचम पटेल, जिला सह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ रिंकू दीक्षित, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूचि खरे, हाकिम सिंह चौहान, रविन्द्र सोनी, आशीष उपाध्याय, अमित व्यास, करन पटेल, संजय घोष, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, बृजकिशोर बिलगैया, प्रधान पुष्पेन्द्र सागर, भूपेन्द्र सिंह बुन्देला, शैलेन्द्र तिवारी, शत्रुघ्न सिंह, चन्दन पटेल, अनिल मिश्रा, खलक सिंह, आनंद सेन, जितेन्द्र पटेल, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, दीपक दुबे सहित बडी संख्या में क्षेत्र से आए भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृष्णकांत साहू की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!