रहस्यमय हाल में खेत में मिला ट्रैक्टर चालक का शव
रोटावेटर की चपेट में आने से मौत की आशंका

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। एक ट्रैक्टर चालक का शव गांव के उत्तर बगल एक खेत में रोटावेटर के नीचे मिला। लगता है
उसकी लापरवाही उसी पर भारी पड़ गई। अपने ही रोटावेटर में फंसने से उसके चीथड़े निकल गए। घटना रात लगभग नौ बजे की है।
लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में कैलाश यादव का ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर चलाने के लिए वे गांव के ही नितेश यादव पुत्र बीरबल यादव को ड्राइवर रखें हैं। शुक्रवार की रात नितेश गांव के उत्तर तरफ खेत की जुताई कर रहा था। अचानक उसके रोटावेटर में कुछ फंस गया। वह उसे निकालने के लिए सीट से उतर कर नीचे गया और रोटावेटर से फंसा मलवा निकाल रहा था। नितेश यादव इस दौरान रोटावेटर में फंस गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को लेकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया।
उपनिरीक्षक संतोष यादव ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। उसके सर और पंजरी पर ज़्यादे चोट मिला। तीन भाइयों में नितेश सबसे छोटा था। उसकी चार बहने हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



