झांसी

तीन दिवसीय भव्य टहरौली महोत्सव का बुन्देली लोकगीतों के साथ हुआ समापन

उत्सव संस्कृति के तहत हुनरमंद स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर किया गया सम्मानित

टहरौली – कस्बा में आयोजित प्रथम टहरौली महोत्सव का समापन विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आयोजन से जुडे कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा बुन्देली लोकनृत्य के साथ संपन्न किया गया।

लाला हरदौल के वंशजों की अष्ट गढियों के तहत आने वाले टहरौली किला के आखरी शासक राजा नृपत सिंह जूदेव थे जिसके मुख्य गेट पर संस्कृति उत्सव के नाम से किये गये आयोजन का उद्देश्य सभी को यहां के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराकर स्थानीय प्रतिभाओं को निखारना था

तीन दिवसीय आयोजन में टहरौली के इतिहास पर चर्चा, साहित्य, कला, कवि सम्मेलन, संस्कृति, मनोरंजन सहित दर्जनों ऐसी प्रस्तुतियां दी गई जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया, यहां के इतिहास में यह पहला ऐसा आयोजन था जिसमें सैकडों ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच दिया गया और न केवल कस्बा बल्कि तहसील क्षेत्र के दूर दराज गांवों से हजारों की संख्या में आकर लोगों ने शिरकत कर प्रशंसा की।

महोत्सव में सनशाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ब्रज की होली, शिक्षा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सम्पूर्ण रामायण की थीम पर चित्रण,स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल तथा एकलव्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आरम्भ है प्रचंड है गीतों पर नृत्य एवं रानी लक्ष्मीबाई, बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर नाटक का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पंकज पंडित ललितपुर ने सौ सौ बार नमन मेरा बुंदेलखंड के पानी को,वरुण आनंद लुधियाना ने फकीर,औलिया, शाइर,मतीन लोगो से

मिला-जुला करो इन बहतरीन लोगों से, सावन शुक्ला अहमदाबाद ने इसी मौसम में तेरे साथ टहलना था मुझे, इसी मौसम तेरे पैर में मोच आई है सहित हास्य कवि विकास बौखल बाराबंकी, वेदऋचा माथुर बदायूं, अभिराज पंकज झांसी ने काव्य पाठ कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में निशांत भदौरिया ने महिला कलाकारों के साथ लोकनृत्य किया जिसे देख दर्शकों मंत्रमुग्ध रह गए।

भाजपा जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने शानदार आयोजन के लिए बधाई देकर आयोजन कमेटी के सदस्यों को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया, मंच संचालन कवि रवि नायक एवं गोविन्द प्रतीक ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, आयुष श्रीवास चेयरमैन प्रतिनिधि,छत्रपाल राजपूत, डॉ एमएल आर्य, पत्रकार रिंकू दीक्षित, जिलाध्यक्ष ग्रापए अभिनंदन जैन, डॉ मधुरिमा नायक, नीलेश द्विवेदी, आशीष उपाध्याय, महिला जिलाध्यक्ष भाजपा प्रीति शर्मा,अजय सिंह कुशवाहा, पुष्पेन्द्र महाराज,जितेन्द्र पटेल,अनुपम महाराज, दीपक प्रधान धवारी, गुड्डी रानी पटेल, राधा अग्रवाल, राष्ट्रपाल सिंह यादव, राजू शर्मा नोटा, अनमोल दुबे, अंजली शर्मा, रुचि खरे, हरनाम सिंह आर्य, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह गीता सोनी, बनमाली गुप्ता, दीपू राजपूत बसारी, रिंकू दांगी, आनंद रावत, रवि शुक्ला, आदित्य चौहान, रज्जब अली, राकेश गुप्ता, प्रधान रिंकू जैन, रविन्द्र सोनी, अशोक सोनी, अवध बंकर, रिंकू नामदेव, संजीव बिरथरे, राजेश वर्मा, भारत तिवारी, पंकज पटेल, अनुराग खरे, जनक पटेल, गोलू गुप्ता, सम्राट उपाध्याय, राहुल दांगी, रविन्द्र बिरथरे, शैलेश शर्मा, अमित सोनी, सारिक अली, लक्ष्मीनारायण पप्पू , सुनील शर्मा, अरविन्द रावत मैगांव, शिवदयाल कोटेदार घुरैया, रोहित परिहार, राजेश द्विवेदी, संतोष कुशवाहा, हुकुम सिंह राजपूत, अमित शर्मा आदि सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!