ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

युवक पानी के टंकी पर चढ़ा मान मनौव्वल के ढाई घंटा बाद उतरा

महाराजगंज – सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़हरा रानी गांव में उस वक्त अफरा तफरी मची जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ा गया। इस दृश्य को देख कर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। नीचे उतारने की कोशिश करने लगे, पर युवक उतरने का नाम नहीं ले रहा था। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों के मान मनौव्वल के बाद पुलिस किसी तरह समझा बुझाकर उसे नीचे उतराने में सफल हुई और परिजनों को बुलाकर सौंप दी। उसके बाद लोगों को राहत मिला। मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा टोला निवासी अजमत शुक्रवार की शाम 5:30 सीढ़ी के रास्ते पानी की टंकी पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। गांव के लोग युवक को नीचे उतरने को कह रहे थे लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि युवक किस बात को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया है। सूचना पर कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ बड़हरा रानी गांव पहुंचे। युवक को मानने में जुट गए, पर युवक नीचे उतरने का नाम नही ले रहा था। पानी की टंकी के नीचे खड़े सैकड़ों लोगों की भीड़ बेबस नजर आ रही थी।
पुलिस अगर सीढ़ी पर चढ़ रही थी तो धमकी दे रहा था कि कोई भी अगर यहां आया उसे धक्का देकर गिरा दूंगा। शाम साढ़े सात बजे जब बारिश शुरू हुई वह बुरी तरह भीग गया और नीचे उतरने लगा तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके घर वालों को बुलाकर सौंप दिया गया है।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!