उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज में लगभग आठ घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी विद्युत क्षेत्रों में गुरुवार, 31 जुलाई को आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एक्सईएन आनंदनगर  चन्द्रेश उपाध्याय ने दी है। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र पर स्थापित 5 एम.वी.ए. ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग व अन्य तकनीकी कार्यों की दुरुस्ती के कारण विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली कटौती का असर नगर पंचायत बृजमनगंज, बृजमनगंज ग्रामीण, धानी, बहदूरी और खड़खोड़ा फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। श्री उपाध्याय ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य में अपेक्षाकृत कम या अधिक  समय लग सकता है, जिससे आपूर्ति बहाल होने के समय में कुछ परिवर्तन संभव है। व्यवस्था अधिकारी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!