उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर के कई वार्डो का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, जलभराव समाधान हेतु लगाए पंपसेट।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज ।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सोमवार को शास्त्री नगर, सिविल लाइन व विस्मिल नगर का निरीक्षण किया। लोहिया नगर में जलजमाव की समस्या देखते हुए राम जानकी मंदिर के पास पंपसेट लगाकर जल निकासी की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि मानसून में जलभराव से निजात दिलाने के लिए यह अहम कदम है। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी शीघ्र आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। इस मौके पर प्रतिनिधि निर्मश मंगल, ऋषभ दुबे, लाल बहादुर, इंद्राशन, प्रदीप कुमार सहित नगरवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!