LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए उतरे भाजपाई

 

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए उतरे भाजपाई

 

भलुअनी, देवरिया। स्थानीय ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी भलुअनी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार दुबे ने कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन, बान एवं शान है। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा झंडा हमें देश की आजादी पर मर मिटने वाले देशभक्तों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे
मनोयोग से जुट जाएं। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर तो तिरंगा झंडा लगाएंगे ही साथ ही साथ अपने पास पड़ोस के घरों पर भी तिरंगा झंडा लगे इस दिशा में भी कार्य करना है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व आजाद भारत में हमारे राजनीतिक एवं सामाजिक पुनरुत्थान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वाहृय एवं आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आग्रह है कि 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व अन्य त्योहारों की भांति घर-घर मनाया जाए। विशेष कर यह अभियान आज के परिप्रेक्ष्य में इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि जब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश की सेना ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन कर हमारे बहनों की सिंदूर का बदला लिया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री धनवंत सिंह ने किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव, आलोक पांडेय, विनोद सिंह गुड्डू,शौर्य सिंह , गणेश गुप्ता,राम सिंह ,सुनील जायसवाल ,दिनेश गुप्ता, वाईके तिवारी, अजीत पटेल, जितेंद्र सागर , गिरजेश सिंह , प्रमोद कुमार मौर्य, काशीपति शुक्ल , राजेश्वर सिंह , दीनबंधु पाठक, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!