उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ओवरटेक में पिकअप ने ट्रक को मारी टक्कर, पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत फरेंदा मार्ग पर ट्रक एवं पिकअप की टक्कर में पिकअप चालक के घायल होने का मामला प्रकाश में है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि शनिवार को फरेंदा मार्ग पर स्थित कोमल चौराहे के समीप एक ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों  ने बताया की पिकअप चालक तेजी से फरेंदा की ओर जा रहा था, कोमल चौराहे से आगे पहुंचते ही ओवर टेक करते हुए सामने से आ रही ट्रक में टक्कर मार दी जिसमें पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसके अन्दर फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस मामले में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे में पिकअप चालक वाहन में फंस गया था। कटर के माध्यम से पिकअप के दरवाजे को काटकर उसे बाहर निकाला गया। और तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। अग्रिम कार्यवाई में पुलिस लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!