फतेहपुर

धाता में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित

हिन्दू धर्म में गौ सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है -श्याम बिहारी गुप्ता 

धाता/ फतेहपुर ।कस्बे के पुष्पा गेस्ट हाउस में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन धाता मण्डल के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश गौ रक्षा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग, जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दू परंपरा के अनुसार कार्य क्रम में पहुंचने वाले सभी लोगों को टीका लगाकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि श्याम बिहारी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में लगभग सात हजार सात सौ सोलह गौशालाएं संचालित हैं। यदि प्रत्येक हिन्दू परिवार अपने घर में दो देशी गाय पालने का संकल्प ले ले तो गौशालाओं की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि गाय के दूध से स्वास्थ्य लाभ होता है और इससे शरीर निरोगी रहता है। गौ संरक्षण को हिन्दू समाज की जिम्मेदारी बताते हुए उन्होंने इसे संस्कार और संस्कृति से जोड़ने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिन्दू परिवार को अपने घर में सुबह-शाम भजन और पूजा का वातावरण बनाना चाहिए।जिससे बच्चों और युवाओं में हिन्दुत्व के संस्कार विकसित हो सकें उन्होंने देश में हो रहे धर्मांतरण, लव-जिहाद, आतंकवाद और घुसपैठ जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे हिन्दू समाज और देश को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए बाहरी लोगों को पनाह दे रहे हैं।जो देशहित में नहीं है।

सम्मेलन में वक्ताओं ने हिन्दू समाज को संगठित रहने, अपनी परंपराओं और संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, गौ सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की बात कही गई।

इस अवसर पर श्रवण कुमार श्रीवास्तव, देवेश त्रिपाठी, विधायक कृष्णा पासवान,राम नारायण शुक्ला,नगर पंचायत अध्यक्ष धाता रेखा सरोज, प्रतिनिधि राजू सरोज नगर पंचायत अध्यक्ष खखरेरू ज्ञानचंद केसरवानी, मनोज द्विवेदी, मानिक चंद्र,भानु प्रताप केसरवानी, राकेश द्विवेदी बीरेंद्र केसरवानी विवेक सिंह सहित कई गणमान्य लोग मंच पर मौजूद रहे। साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अर्णव श्रीवास्तव ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!