उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आठ माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवक नाराज।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज पिछले आठ – महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज – ग्राम रोजगार सेवकों ने बुधवार को – जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर = प्रदेश शासन को ज्ञापन भेजकर – बकाया भुगतान और अन्य मांगों को -पूरा करने की मांग की।

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ, जनपद इकाई महराजगंज के – जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में दिए – गए ज्ञापन में बताया गया कि अगस्त – 2025 से अब तक ग्राम रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिला है। – जबकि वे मनरेगा योजना के साथ– साथ एसआईआर 2025-26, – बीएलओ, फार्मर रजिस्ट्रेशन, एग्री – स्टैंक सर्वे सहित कई सरकारी योजनाओं का कार्य ग्राम पंचायत स्तर – पर जिम्मेदारी से कर रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय

से मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और परिवार का भरण-पोषण करना भी कठिन हो रहा है। ज्ञापन में बकाया आठ माह का मानदेय शीघ्र भुगतान करने, मानदेय बढ़ाकर 35हजार रुपये प्रतिमाह करने, नियमित भुगतान के लिए अलग बजट व्यवस्था करने तथा ग्राम रोजगार सेवकों को

राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!