नो स्मोकिंग डे’ पर सीएमओ ने बुधवार को किया गोष्ठी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज नो स्मोकिंग डे’ के अवसर पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने सीएमओ कार्यालय सभागार में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की । कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारियों ने धूम्रपान के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए लोगों से इससे दूर रहने की अपील
छोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। धूम्रपान करने वाला व्यक्ति केवल अपने ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि ‘नो स्मोकिंग डे’ का उद्देश्य लोगों को धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि धूम्रपान से फेफड़ों की बीमारी,धूम्रपान छोड़ने के लिए जागरूक करने की अपील हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने कहा कि धूम्रपान छोड़ने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प जरूरी है।
गोष्ठी में डॉ. संतोष ओझा, नीरज सिंह, कमलेश यादव, हरिकेश यादव सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।



