महाराजगंज

बृजमनगंज में किया गया पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम

स्वभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज

महराजगंज  अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए नगर पंचायत बृजमनगंज में बुधवार को पूजित अक्षत का वितरण पूरे नगर में किया गया।नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और सभासदों के नेतृत्व में अयोध्या से लाये गए पूजित अक्षत का वितरण किया गया और लोगो से प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों में हरि कीर्तन पूजा पाठ और हर घर दीया जलाने का आग्रह किया गया।साथ ही 21 जनवरी को नगर पंचायत में आयोजित श्री राम जी की शोभा यात्रा में लोगों से शामिल होने की अपील किया गया ।वितरण कार्यक्रम के दौरान सभी लोग हाथ मे भगवा झंडा लेकर जय श्रीराम का नारा लगाते रहे।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, जे पी गौड़,रवि यादव, अनूप चौरसिया, काजू,जितेन्द्र कुमार,मनोज जायसवाल, झिनक चौधरी, झिनक विश्वकर्मा, शिव प्रसाद चौरसिया, बुधिराम,प्रदुम्न सिंह,सन्नी यादव ,मुन्नू दुबे,राजू जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!