उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

त्योहार के बीच शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जाएगी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण, एवं कुशलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर गुरुवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ नगर पंचायत बृजमनगंज में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के जरिए जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने का संदेश दिया गया।

फ्लैग मार्च स्थानीय थाने से शुरू होकर मेन बाजार, मस्जिद रोड, स्टेशन रोड तथा नगर पंचायत के कई वार्डों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर शांति, आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। फरेंदा क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया, थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने कहा कि मोहर्रम के बीच कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई की जाएगी।

मार्च में पुलिस बल के जवानों के साथ तारकेश्वर वर्मा, निरंजन राय, गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक यादव, सावंत कुमार, राजन पासवान सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!