उत्तर प्रदेशमहाराजगंज
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश मिश्र ने किरन मेकअप एकेडमी का काटा फीता, हुआ शुभारंभ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ललाइन पैसिया में किरन मेकअप एकेडमी का विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश मिश्र व भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकेश चंद्र पाठक ने फीता काट कर किया शुभारंभ। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश मिश्र ने कहा कि महिलाएं आज के परिवेश में हवाई जहाज उड़ा रही हैं, सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा कर रही हैं, आत्म निर्भरता के लिए ही इस किरन एकेडमी को संचालित किया जा रहा है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें।पंडित जी ने विधि-विधान से पूजन अर्चन किया,इस अवसर पर अरुण कुमार उपाध्याय,विनोद कुमार चौधरी, पूर्व प्रधान नजरे आलम, साहबान, मिथिलेश, श्रवण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


