उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज में 1.40 करोड़ की लागत से 7 नई सड़कों का चेयरमैन ने किया शिलान्यास।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर चर्चा में छाया हुआ है रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 7 सड़कों का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विधिवत रूप से पूजन कर किया।नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने शिलान्यास की शुरुआत , वार्ड नंबर 16, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 2 ,वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर में विधिवत पूजन कर किया

उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना और नगर की आधारभूत संरचना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं इन सड़को के बनने के बाद लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और नगर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना नगर पंचायत की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान सभासद झीनक विश्वकर्मा, शिव प्रसाद चौरसिया, सुरेन्द्र जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, चंद्र शेखर यादव,अंबेडकर कुमार, अमरनाथ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!