पुलिस ने 110 लीटर कच्ची शराब व 12 केन बीयर बरामद किया।
बरामद शराब व बीयर को क्षेत्राधिकारी के उपस्थित व आबकारी निरीक्षक के मौजूदगी में किया गया नष्ट।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में 101 लीटर कच्ची शराब व 12 केन बीयर अनुमानित मूल्य 7740 रुपया, को विनिषटीकरण निस्तारण किया गया। उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में नशा मुक्ति समाज की परिकल्पना को साकार करते हुए जनपद महराजगंज में चलाए जा रहे ‘आपरेशन दहन’ के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण कार्यवाही संपन्न हुई। थाना पुरन्दरपुर से संबंधित कुल 19 अभियोग से न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारित किए गए,101 लीटर कच्ची शराब व 12 केन बीयर अवैध मादक पदार्थ को निस्तारित किया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि शराब के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्देशित नियमों का पालन करते हुए यह कार्रवाई थाना परिसर में सम्पन्न हुई, संपूर्ण प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा एवं आबकारी निरीक्षक पुंकेश कुमार के उपस्थित व गठित कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराई गई।

