उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शांति भंग की आशंका में पुरन्दरपुर पुलिस ने 13 को किया गिरफ्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुरन्दरपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में बकरी चराने, जमीन संबंधी विवाद, पुरानी रंजिश और कहासुनी को लेकर विवाद बढ़ने तथा आमदा फौजदारी की स्थिति बनने की आशंका थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका के दृष्टिगत 13 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में संगीता, मातवर, शीला, सोनमती, चानमती, रामपति, रेशमा, उर्मिला, रमेश, मंशा, मेनका, रामदास और संतोष शामिल हैं। सभी आरोपी पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेश प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश झा, कांस्टेबल सतीश चौहान तथा महिला कांस्टेबल सीमा चौहान, नेहा श्रीवास्तव और निकिता चतुर्वेदी शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!