देवरिया पुलिस कार्रवाई की माकपा ने घोर निन्दा की

देवरिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मझौली राज आगमन के पूर्व भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेताओं किसान सभा के पदाधिकारियों व अन्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं पदाधिकारियों को देवरिया जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा उनके घरों पर रात्रि से ही नज़रबंद रखना हाउस अरेस्ट की कार्यवाई कतई क्षम्य नहीं है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी देवरिया इसकी घोर निन्दा करती है। यह लोकतन्त्र को बंधक बनाने की कार्रवाई है, इससे योगी मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रतिरोध नहीं रोका जा सकता है। सौ प्रतिशत झूठ पर आधारित यह सरकार विपक्ष की आवाज को अब ज्यादा देर तक दबा नहीं सकती है। देवरिया व उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर के किसान नौजवान विद्यार्थी मजदूर अब और ज्यादा बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस के बल पर यह सरकार नहीं चल सकती। प्रतापपुर चीनी मिल पर करोड़ो रुपया गन्ना किसानों का बकाया है, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा का मुद्दा है जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है सड़के खस्ताहाल है बार्डर पर शराब तस्करी जोरों पर है बेमानी भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है उचित मुआवजा के लिये किसान लड़ रहे है बैतालपुर चीनी मिल चालू नहीं किया गया। बिजली का बुरा हाल है केबिल बदलने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय सरकार आवाज को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। यह निन्दनीय है। माकपा जिला मंत्री एवं राज्य कमेटी सदस्य जयप्रकाश यादव व कामरेड सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर करते हुए योगी सरकार एवं पुलिस की इस अलोकतांत्रिक कार्यवाई की घोर निन्दा करते हुए कहा है कि आगामी 31अगस्त को देवरिया जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से राज्यपाल महोदया को संबोधित जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपे जाएंगे जिनमें वामपंथी दलों के साथी शामिल होंगे अन्य सभी लोकतांत्रिक विपक्षी दलों से निवेदन है कि आप भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेकर अपनी आवाज को बुलन्द करें।



