LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक; मेडिकल कॉलेज रेफर

दैनिक स्वाभिमान जागरण, देवरिया

देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जहरीला पदार्थ का सेवन करते ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।

परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को *महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज, देवरिया* में भर्ती कराया, जहां इमरजेंसी वार्ड में दोनों का गहन उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दंपति की हालत गंभीर व नाजुक बनी हुई है।

घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची खुखुंदू पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!