झांसी

समथर पुलिस ने अबैध देशी तमंचा सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

समथर झांसी:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश एस व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी पुलिस क्षेत्रा अधिकारी हरिमोहन सिंह के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र में पुलिस बल भ्रमणशील था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दबोह तिराहा के पास साकिन मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्राम साकिन थाना समथर निवासी रामजी को एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई कर दी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबिल प्रद्युमन सिंह चौहान, कांस्टेबिल इमरान सम्मलित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!