LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

विसर्जन जुलूस में दो युवकों पर चाकू से हमला

मझौलीराज में रात को विसर्जन के दौरान विवाद

मझौलीराज में प्रतिमा विसर्जन में दुर्गा भक्तों पर हमला

एक हमलावर अंगूर आलम गिरफ्तार

जिलाधिकारी और एसपी घटना की सूचना पर पहुंचे

सदर विधायक शलभमणि ने कहा, ऐसी सजा मिलेगी कि सात पीढ़ियां याद रखेंगी 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया।  जिले के मझौलीराज में बुधवार की देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में कुछ दूसरे संप्रदाय के युवक घुस गए। विसर्जन जुलूस में डांस कर रहे दो लड़कों पर अराजकतत्वों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। चारों तरफ आक्रोश फैल गया।

विसर्जन को जा रहा जुलूस रुक गया। लोग सड़कों पर धरना पर बैठ गए। प्रशासन उन्हें देर रात तक समझा बुझा कर स्थिति कंट्रोल किया।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा तुरंत देवरिया से कर सलेमपुर पहुंच गए। दो अधिकारियों ने घटना की जानकारी लिए। उन्होंने पीड़ित पक्ष के लड़कों से वार्ता भी की। सलेमपुर कोतवाली में प्रेस से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस लिखा गया है। अंगूर आलम गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है।
मझौली राज  नगर के मेन चौक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलुस ज्यों ही आगे बढ़ा तभी चौक निवासी सम्प्रदाय विशेष के अराजकतत्वों ने डांस कर रहे लड़कों पर चाकू से हमला कर दिए। इस घटना में शंकर नगर वार्ड नं 9 निवासी राजन पटेल पुत्र अवध बिहारी पटेल व जितेश सिंह पुत्र शिवशर्मा सिंह घायल हो गये। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर मे चल रहा है।


मझौली राज में विसर्जन पर हमला की खबर मिलते ही देवरिया सदर के विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया में सलेमपुर के मझौलीराज में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर अकारण हुआ चरमपंथियों का हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है। घायलों की तत्काल मदद के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही चरमपंथियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने को भी कहा गया है। हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। बिना वजह हुए हमले में दोषियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई होगी कि उनकी सात पीढ़ियाँ भी इसे याद रखेंगी।

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने x पर लिखा

मेरे विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर के मझौली राज में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर विभिन्न आताताइयों द्वारा घुसकर धारदार हथियार से किए वार से अत्यंत दुखी एवं निशब्द हूं, सभी घायल श्रद्धालुओं के उपचार हेतु निजी व जिला अस्पताल प्रशासन को निर्देश दे दी हूं! मामले की जानकारी प्राप्त होने के उपरांत त्वरित जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, कप्तान, सी० ओ० सलेमपुर, सलेमपुर कोतवाल को कार्यवाही हेतु एवं संबंधित सभी दोषियों की त्वरित गिरफ्तारी एवं उनपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए हैं!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!