उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय अधिवेशन व त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न

अजय पांडेय अध्यक्ष विनय पाठक महामंत्री चुने गए

महाराजगंज

उत्तर प्रदेश की पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय अधिवेशन एवं त्रैवार्षिक चुनाव जिला पंचायत सभागार महाराजगंज में मंडलीय पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी बृजभूषण गौड़ की देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष अजय पांडेय व महामंत्री विनय पाठक चुने गए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपदीय अधिवेशन 10 बजे शुरू हुआ जिसके मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह जी रहे। जनपद के 12 ब्लॉकों से अध्यक्ष मंत्री के साथ-साथ जनपदीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे ।जहां सभी के सहयोग से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया गया। कुल 19 पदों हेतु पर्चे भरे गए जिनमें जिलाअध्यक्ष हेत अजय पांडेय जिलामहामंत्री हेतु विनय पाठक के साथ-साथ कोषाध्यक्ष संत कुमार अग्रहरी, उपाध्यक्ष अनुसूचित अजीत कुमार, उपाध्यक्ष महिला सरस्वती मणि त्रिपाठी, राम सजीवन प्रसाद, इंद्र कमल, आलोक मणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए साथ ही अनिल कुमार सिंह जिला मंत्री, सत्येंद्र प्रसाद मिश्र संयुक्त मंत्री, वेद प्रकाश पूनम पूनम रानी शुक्ला प्रमोद कुमार चौबे अनूप कुमार गुप्त चंद्रभान तिवारी सबीना बानो सिकंदर अली संयुक्त मंत्री चुने गए। इसी क्रम में संतोष कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी, श्रवण कुमार चौरसिया ऑडिटर, राजेश मिश्र लेखाकार निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा ने की इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री अरुणेंद्र कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि श्रीनाथ धर द्विवेदी प्रांतीय अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अजय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष जनरलिस्ट प्रेस क्लब महाराजगंज प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी मंडली उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी मंडल महामंत्री विजय शंकर त्रिपाठी जनपद महाराजगंज के संरक्षक वसी उल्लाह खान आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया इस अवसर पर जनपद के समस्त ब्लॉकों से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एवं ब्लॉक प्रति पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!