महाराजगंज

सीएचसी घुघली में ऑक्सीजन प्लांट का एसीएमओ ने किया मॉकड्रिल

स्वाभिमान जागरण संवाददाता,  महराजगंज

कोविड के तैयारियों को ध्यान में रखते हुए एसीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में ऑक्सीजन प्लांट का मॉकड्रिल किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड के पैर पसारने के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हमें अपनी तैयारी पूर्ण करनी होगी। ताकि किसी भी विषम परिस्थितियों का सामना हम आसानी कर सकें। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सभी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह सबसे संतोषजनक बात है कि कोविड के दौर में यहां के चिकित्सकों ने अपने जान की बाजी लगाकर मरीजों का इलाज कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित विक्रम सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौरसिया, फार्मासिस्ट बलराम साहनी, वार्ड ब्वॉय सैयद एवं ऑपरेटर दयानंद यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!