अहिल्याबाई की त्रिशताब्दि जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
स्थानीय नगरपालिका सभागार में अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दि स्मृति अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाशक्ति के रूप में अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर ने समाज की रुढ़िवादी धारणाओं को तोड़ते हुए शिवभक्त के रूप में शक्तिशाली राज्य पर शासन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने नारीशक्ति का मान सम्मान बढ़ाने के लिए नारी शिक्षा एव विधवाओं को अधिकार दिलाए। नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने अहिल्याबाई के जीवन को त्याग, शौर्य, सेवा और जनकल्याण की प्रेरणादायी गाथा बताया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, रामजियावन मौर्य, मुन्ना गोंड, नागेंद्र मल्ल,रणधीर सिंह, दयाशंकर सिंह, श्रीराम शाही, राममिलन गुप्ता आदि मौजूद रहे।



