महाराजगंज

चकबंदी कार्यालय के सामने धरने पर बैठा दिव्यांग

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

फरेंदा क्षेत्र में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। पुरन्दरपुर गांव के बहोरपुर टोला बनकटवा के एक दिव्यांग परिवार ने लेखपाल और कानूनगो पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।दिव्यांग जनार्दन सहानी ने बताया कि उनकी माता सुभावती देवी के नाम से आराजी संख्या 358 में 0.334 हेक्टेयर जमीन है। चकबंदी में इस जमीन का फाइनल स्पार्ट मेमो और नक्शा तैयार किया गया था। मौके पर मेड़ा भी बांध दिया गया था।जनार्दन का आरोप है कि थरौली बुजुर्ग के मुसवाचक निवासी समीउल्लाह उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। वह कब्जा हटाने की धमकी दे रहा है। साथ ही कुछ लोगों के जरिए जान से मारने की धमकी भी दिलवा रहा है।परेशान होकर शनिवार को दिव्यांग परिवार अपने बच्चों के साथ चकबंदी कार्यालय फरेंदा के सामने धरने पर बैठ गया है।अब देखना है कि पीड़ित व्यक्ति को कब न्याय मिलता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!