महाराजगंज

फरेंदा की नवागत एसडीएम ने बाधों का निरीक्षण कर लिया जायजा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर महराजगंज

फरेंदा तहसील के बृजमनगंज क्षेत्र में बांधों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कदम उठाए हैं।नवागत एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी क्षेत्र के विभिन्न बांधों का निरीक्षण कर स्थित का जायजा लिया।

बीते शुक्रवार को बेलसड़-रिगौली और लेहड़ा-नगवा बांधों का निरीक्षण किया।एसडीएम ने बताया कि सरकार बांधों की सुरक्षा के प्रति सजग है। उन्होंने अधिकारियों को बांधों के होल और रेन कट की समय पर मरम्मत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के आदेश पर जर्जर बांधों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बरसात के मौसम में घबराने की जरूरत नहीं है।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार फरेंदा वशिष्ठ कुमार वर्मा, लेखपाल अमरेश कुमार और शैलेन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!