नहर में डूबने से बालक की मौत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज
निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम दमकी में रविवार को सायं 3 बजे एक हृदयविदारक घटना घट गई।गांव से सटकर बहने वाली देवरिया शाखा नहर एक 7 वर्षीय बालक की गिर गया।परिजन आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दमकी निवासी संजय पासवान का 7 वर्षीय पुत्र शिवम रविवार की दोपहर में नहर के पटरी पर खेल रहा था।पैर फिसल जाने से नहर के गहरे पानी मे चला गया,नहर की तेज धारा में बह रहे बालक को ग्राम मदनपुरा के पास कुछ ग्रामीणों देखकर शोर मचाया,मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से बालक को से पानी से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ जांच के बाद चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था,शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। परिजनों ने बताया कि संजय पासवान के दो बेटे थे शिवम सबसे छोटा बेटा था,इस हृदय विधायक घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



