उत्तर प्रदेशमहाराजगंजशिक्षा

लिटिल स्टार एकेडमी में स्मार्ट कंप्यूटर लैब का भव्य शुभारंभ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

विकास खण्ड सिसवा के ग्राम हरपुर पकड़ी स्थित लिटिल स्टार एकेडमी में बुधवार को स्मार्ट कंप्यूटर लैब का भव्य शुभारंभ किया गया। इस लैब का उद्घाटन गोरखनाथ मंदिर भारत-नेपाल सीमा, सोनौली शाखा के महंथ शिव नारायण दास एवं शंभू नाथ महाराज के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में महंथ शिव नारायण दास ने कहा, “अध्यात्म ही विज्ञान की जननी है। वर्तमान भौतिक युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक बन चुकी है। यह स्मार्ट कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान से सुसज्जित करने में मील का पत्थर साबित होगी।”
विद्यालय प्रबंधक पवन प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ,अरुण पाठक, मनोज धर दुबे, ओ. ए. जोसेफ, विवेक चौरसिया, दया शंकर सिंह, विनोद गिरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!