उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर संगोष्ठी सम्पन्न।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

राष्ट्रीय शौक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर एवं परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज आनन्दनगर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक गोष्ठी आयोजित कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।मुख्य अतिथि प्रो. विजय कुमार राय (सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश) ने मातृभाषा में गुणवत्तापूर्ण व रोजगारपरक शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए नैतिक शिक्षा व कौशल विकास को जरूरी बताया।उन्होंने नीति के क्रियान्वयन में आ रही आर्थिक व संसाधन संबंधी चुनौतियों का उल्लेख किया।विशिष्ट अतिथि प्रो. उस्मान किसान पीजी कॉलेज(बहराइच) ने बताया कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा में समानता, पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। डॉ. हरि प्रकाश शर्मा ने नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समाधानात्मक प्रयासों की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन बी.एड विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सत्य प्रकाश मौर्य, डॉ. अभिमन्यु शर्मा, संजय विश्वकर्मा, डॉ. पुष्पा पांडेय, डॉ. मुकुलेश्वरी गुप्ता सहित कई शिक्षक कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!