परतावल में सपा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत।

परतावल में सपा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वाग
स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
नगर पंचायत परतावल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के प्रथम आगमन पर परतावल चौराहे पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान परतावल बाजार में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता और मजबूती का परिचय देते हुए प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती से विजय दिलाने के लिए वे तन-मन से जुटेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष सत्यभामा, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल उपाध्यक्ष गोरख यादव, उपाध्यक्ष रानू ओझा, समसुद्दीन पड़े गौतम और समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।