उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक।

पंडाल के लिए अनुमति जरूरी,डीजे सीमित सुरक्षा के सख्त निर्देश।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना में आगामी त्योहार दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर पुरन्दरपुर थाना में स्थित आगंतुक कक्ष में नौतनवां एसडीएम नवनीत कुमार व नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल एवं सीओ अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। लोगों को आपस में मिल जुल कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।उप जिलाधिकारी नवनीत प्रसाद ने कहा कि सभी आपस में भाई चारे के साथ त्योहार मनाएं। कोई गड़बड़ी होने पर पुलिस को सूचना दें जिससे दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके,रूट का विशेष ध्यान रखें।सीओ अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि पर्व की गरिमा का पूरा ख्याल रखना चाहिए। आज के परिवेश में कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती है। उन्होंने ने दशहरा पर्व को सदभाव पूर्वक मनाने की अपील की और कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अवांछनीय तत्वों पर पूरी नजर रहेगी। किसी भी दशा में ऐसे व्यक्तियों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ने समाज के अगुआ लोगों से विसर्जन व मेले को परंपरागत तरीके से संपन्न कराने एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर कोई नई परंपरा की शुरुआत न होने पाएं और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का वीडियो बना कर पोस्ट न करें। इस दौरान बैठक में फरेंदा नायाब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय, भूपेंद्र कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर रामानंद यादव, संदीप कुमार यादव, अरविंद यादव,हेड कांस्टेबल संजय कुमार, संजीव यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!