LIVE TVअपराधदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

स्कार्पियों से बीस पेटी शराब बरामद

मेहरौना में कड़ाई, रामपुर में ढीलाई

स्वाभिमान जागरण देवरिया

बिहार को शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही। बिहार सीमा से लगने वाले मेहरौना बार्डर पर पुलिस कड़ाई से वाहनों की जाँच करती है, जबकि रामपुर बार्डर पर पुलिस ढीलाई करती है। अन्य भी तमाम रास्ते हैं जिनसे देवरिया जिले के लिए एलाट शराब बिहार में बेचीं जाती है। पुलिस कभी इस बिंदु पर कार्रवाई नहीं करती की जो शराब पकड़ी  गयी वह किस दुकान के लिए एलाट की गयी है, यदि उक्त शराब दुकानदार पर भी कार्रवाई हो तो शराब तस्करी कम हो, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता।

जिले के थाना खामपार पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.03.2026 को संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम छपिया के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास से बिहार ले जायी जा रही एक स्कार्पियो वाहन सं0 BR1AP2371 से अवैध अंग्रेजी शराब 20 पेटी officer”s choice 180ML प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल 960 पाउच बरामद करते हुए अभियुक्त नाम पता करण कुमार पुत्र अजय कुमार यादव निवासी ग्राम सरसा थाना धनौती जनपद सीवान बिहार को गिरफ्तार कर उक्त वाहन पर लदे अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जा पुलिस में लिया गया, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-61/2026 धारा 60/71 आबकरी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन 👇🏿

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!