थापापुर निरीक्षण करने पहुंचे फरेंदा सीओ अनुरुद्ध कुमार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर के टोला थापापुर में शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान 24 वर्षीय अंशु के रूप में हुई है। उसकी शादी 9 मई 2022 को इसी टोला थापापुर निवासी कृष्ण गोपाल द्विवेदी से हुई थी। विगत चार वर्षों के दौरान अंशु कोअभी कोई संतान नहीं थी।
शुक्रवार को शाय अंशु के देवर कृष्ण मोहन द्विवेदी की बारात गई थी और जब शनिवार को दूल्हा जब वापस घर लौटा। इसके कुछ घंटों बाद ही अंशु अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। आज यानि रविवार दिन में जब क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुरुद्ध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की।
सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति कृष्ण गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों को पता लगाएगी और शीघ्र उन्हें गिरफ्तार करेगी।



