आंधी-तूफान में कई जगह नुकसान, नगर पंचायत का भी फ्लैक्स बोर्ड गिरा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज नगर पंचायत क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। कोल्हुई तिराहे के साथ-साथ घोड़नामपुर में भी लगे बड़े एडवर्टाइजिंग फ्लैक्स बोर्ड पोल से टूटकर नीचे गिर गए, जिससे दोनों बोर्ड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
बताया जा रहा है कि तेज हवा के झोंकों के चलते बोर्ड अपने पोल का संतुलन खो बैठे और अचानक जमीन पर गिर पड़े। गनीमत रही कि दोनों स्थानों पर घटना के समय कोई राहगीर या वाहन पास में नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि ऐसे बड़े फ्लैक्स बोर्डों की नियमित जांच कराई जाए और कमजोर संरचनाओं को समय रहते ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गिरे हुए बोर्ड हटवाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।



