अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मल्हनी फुलवरिया लूट कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार तीन बाल अपचारी संरक्षण में।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर पुलिस स्वाट ,एस यू जी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मल्हनी फुलवरिया लूट कांड का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लूटी गई ज्वेलरी एक लूटी गई अपाचे बाइक तथा घटना में प्रयुक्त कुल चार मोटरसाइकिल बरामद की गई है । बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है इस मामले में मानटिरिंग अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर अशोक मुथा तथा डीआईजी गोरखपुर जोन एस चनप्पा द्वारा की जा रही थी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपितों के द्वारा लूटी गई ज्वेलरी की पहचान छुपाने के लिए ज्वेलरी को गलाने का प्रयास किया गया। सभी आरोपी माल को बटवारा के लिए मधुकरपुर महादेव पंचायत भवन पर एकत्रित हुए। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, गिरफ्तार अभियुक्तों में इलाहाबास टोला श्रीनगर निवासी सनोज वर्मा, दुबौलिया हरपुर टोला दरजीचक निवासी समीर अहमद, मैनहवा टोला मंझरिया निवासी राजन उर्फ भोलू मौर्य तथा मटियानवा टोला मुर्दहिया निवासी मुकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 799 ग्राम चांदी, 1.3 ग्राम सोना, लूटी गई बाइक अपाचे समेत चार अन्य मोटरसाइकिलें, कटर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया। सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पर सस्ती पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!