उत्तर प्रदेशफतेहपुर

कुत्तों के हमले में घायल मादा हिरन को ग्रामीणों ने बचाया

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गेरिया गांव के पास जंगल में कुत्तों के हमले से घायल हुई एक मादा हिरन को ग्रामीणों ने बचाकर वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से हिरन की जान बच सकी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह हरदासपुर गेरिया गांव के पास कुछ ग्रामीणों ने जंगल की ओर एक मादा हिरन को घायल अवस्था में देखा।

बताया गया कि आवारा कुत्तों के झुंड ने हिरन पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने तत्काल कुत्तों को वहां से भगाकर हिरन को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। हिरन की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए बाइक पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू ले जाया गया। ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि वन्य जीवों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। समय रहते मदद मिलने से हिरन की जान बच गई।

वहीं वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!