उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मोहर्रम के दिन महराजगंज में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 12 घंटे रहेगा यातायात प्रतिबंध।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और जाम-मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने नगर क्षेत्र में भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 26 जून 2026 को ताजिया जुलूसों के मद्देनजर लागू की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार 10वीं मोहर्रम के अवसर पर नगर क्षेत्र से ताजिया जुलूस पारंपरिक रूप से स्थानीय कर्बला तक ले जाए जाएंगे। इसके चलते 26 जून को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों और कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सिन्दुरिया मार्ग, शिकारपुर मार्ग, धनुषनपुर मार्ग तथा पकड़ी चौकी मार्ग पर नो एंट्री एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मागों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा है कि प्रतिबंध केवल सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगाया गया है। हालांकि आपातकालीन सेवाएं तथा रोडवेज यात्री बसों का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!