उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज रेलवे जमीन में अतिक्रमण पर विभाग का चला बुल्डोजर।

रेलवे जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

रेलवे ने बृजमनगंज में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को रेलवे की जमीन पर वर्षों से चल रहे अवैध कब्जों पर विभाग ने बुल्डोजर चला दिया। इस दौरान कई अस्थायी और पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए।

रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। रेलवे के अधिकारी जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और बृजमनगंज स्टेशन के आसपास की जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

अभियान के दौरान रेलवे रोड के किनारे बनीं अवैध दुकानें, ठेले, गुमटियां और कुछ पक्के निर्माणों को तोड़ा गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बृजमनगंज में रेलवे की जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण था। इससे स्टेशन विस्तार और यात्री सुरक्षा में बाधा आ रही थी। विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराना जरूरी था। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान किसी तरह के विरोध से निपटने के लिए बृजमनगंज पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर तैनात रही। हालांकि शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाया गया। कुछ लोगों ने खुद ही अपना सामान हटा लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!