LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

संदिग्ध हालात में युवक के गले में लगी गोली, जिला अस्पताल रेफर

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

युवक के गले में लगी गोली, जिला अस्पताल रेफर

सुनसान बाग में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

देवरिया । लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव के समीप सोमवार दोपहर एक सुनसान बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के गले में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उसके साथ मौजूद दो युवक तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लार लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया। घटना में पीड़ित पक्ष के तरफ से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। अस्पताल से थाने को मिली सूचना के बाद तुरंत लार के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह अस्पताल पहुंचे, तब तक घायल को एम्बुलेंस से देवरिया भेज दिया गया था।
घायल की पहचान प्रकाश यादव, पुत्र स्वर्गीय राम बाबू, निवासी आदर्श नगर पिंडी के रूप में हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन परिजन और गांव के लोग फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। इससे घटना और भी रहस्यमय बनी हुई है।
सूचना मिलने पर लार थाने के इंस्पेक्टर राकेश सिंह सीएचसी लार पहुंचे और घायल के साथ आए युवकों से पूछताछ की। पुलिस घटना के कारणों और गोली लगने की परिस्थितियों की जांच में जुट गई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक को गोली कैसे लगी और घटना के पीछे क्या वजह रही। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!