मानवता शर्मसार: बच्चियों से हैवानियत, आरोपी के खौफ से मासूम ने छोड़ा स्कूल; विवेचक पर मेडिकल में धांधली का आरोप
खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बीते 16 जून को दो मासूम बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस की शिथिलता के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहा है। गिरफ्तारी न होने से बेखौफ आरोपी अब पीड़ित मासूमों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। दहशत का आलम यह है कि एक मासूम बच्ची ने डर के मारे स्कूल जाना ही छोड़ दिया है।शिक्षक मासूम को वापस स्कूल लाने के लिए उसके घर भी पहुंचे, लेकिन बच्ची के दिलो-दिमाग में आरोपी का खौफ इस कदर बैठ चुका है कि उसने स्कूल जाने से साफ इनकार कर दिया। उसे अपनी जान का सीधा खतरा सता रहा है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, 16 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे दो मासूम बच्चियां जंगल में जामुन चुनने गई थीं। आरोप है कि गांव का ही दबंग युवक गोलू पुत्र हीरालाल दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर एक सुनसान मकान में ले गया। वहां उसने बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विवेचक पर गंभीर आरोप: मेडिकल में धांधली की शिकायतपीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के दिन ही वह स्थानीय थाने में तहरीर लेकर गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्का करने के लिए सिर्फ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता की मां ने मामले की जांच कर रहे दरोगा (विवेचक) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।मां का कहना है कि जब बच्चियों को महिला कांस्टेबल के साथ फतेहपुर मेडिकल के लिए भेजा गया, तब विवेचक ने फोन पर महिला कांस्टेबल को गुमराह किया। आंतरिक परीक्षण (Internal Examination) से इनकार करने की बात कहकर पीड़िता की मां का जबरन अंगूठा लगवा लिया गया। आरोप है कि बच्चियों का न तो आंतरिक परीक्षण कराया गया और न ही उन्हें पुलिस का कोई सहयोग मिल रहा है। थक-हारकर पीड़िता की मां ने इस पूरी धांधली की शिकायत पुलिस अधीक्षक (SP) से की है।
इस पूरे सनसनीखेज मामले और पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों के संबंध में जब खखरेरू थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह से संपर्क किया गया तो एस एस आई श्याम सुंदर गिरी ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा काम किया गया है जांच करके अग्रिम कार्रवाई किया जाएगा


