बृजमनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में बृजमनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दिनांक 06.07.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम चैनपुर निवासी रमेश पुत्र पंचम व पंचम के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई, जिससे रमेश पुत्र पंचम व पंचम को गंभीर चोटें आईं और दोनों मौके पर बेहोश हो गए थे। इस संबंध में वादी पक्ष की ओर से चांदनी पत्नी पंचम की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 171/2026 धारा 110,191(2),352,115(2),351(3) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
इसी मामले में वांछित रहे अभियुक्त 1. हेमंत पुत्र चिन्नू उम्र 32 वर्ष, 2. बसंत पुत्र चिन्नू निवासी चैनपुर थाना बृजमनगंज को दो दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है l थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि इस घटना में शामिल दो और अभियुक्त की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28.07.2026 को सुबह 11:30 बजे लेदवा चौराहे के आगे बृजमनगंज-उसका बाजार मार्ग से हत्या के प्रयास के वांछित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जिनका नाम गोलू पुत्र परदेसी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम चैनपुर, परदेसी पुत्र महाबली, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम चैनपुर है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 श्री निरंजन राय, उ0नि0 श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह और का0 अरविन्द खरवार शामिल रहे।



