उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, जनपद महाराजगंज की मासिक बैठक सम्पन्न।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, जनपद महाराजगंज की मासिक बैठक दि 26.07.26 को ग्राम केशौली मे पंडित शिव पूजन धर दूबे के आवास पर जिलाध्यक्ष पंडित सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। उपाध्यक्ष पंडित श्री नाथ धर दूबे ने संचालन का बागडोर संभाला।जिला महा सचिव पंडित मनोज कुमार त्रिपाठी ने जिले मे परिषद की उपलब्धियों तथा समाज के लिए किये गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस बात पर विस्तृत चर्चा हुई कि समाज मे विभिन्न जातियों के संगठन अपने लिए मजबूती से कार्य कर रहे हैं,किसी को कोई आपत्ति नहीं है।आखिर हम क्यों बिखरे हुए हैं? हमारी एकता में वह मजबूती क्यों नहीं आ रही है? इस मुद्दे पर व्यापक विचार विमर्श हुआ। वरिष्ठ साथी पंडित देवेन्द्र नाथ द्विवेदी,जिला संयोजक पंडित डॉ एस पी द्विवेदी, पूर्व महा सचिव पंडित भरत शरण राय,पुराने कर्मठ सदस्य पंडित भानु प्रकाश दूबे, पुराने साथी पंडित जितेन्द्र पाण्डेय,पंडित शिव पूजन धर दूबे,पंडित उमा शंकर पाण्डेय,वरिष्ठतम अभिभावक स्वरूप पंडित केदार नाथ दूबे,पंडित राम किशोर दूबे ने अपने अमूल्य विचार प्रस्तुत किए।इस अवसर पर एक ज्वलंत विषय ” वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य मे सवर्णों की भूमिका”पर गंभीरता से विचार विमर्श हुआ।बैठक में उपरोक्त के अलावा सर्व पंडित श्याम नारायण दूबे,विनोद कुमार दूबे, नागेन्द्र पाण्डेय,रिंकू शर्मा, सुभाष शुक्ला,ब्रजेश दूबे,शिव प्रकाश दूबे,राम बृक्ष दूबे,दामोदर दूबे,गिरीश चन्द्र दूबे,शंभू शरण दूबे,कैलाश नाथ दूबे, शुभम दूबे,विवेक धर द्विवेदी,श्रीकांत धर द्विवेदी,रजत दूबे,उमेश चन्द्र दूबे,अनिल धर द्विवेदी,सूरज मणि धर दूबे,किशन दूबे,प्रियांशु शुक्ला, सूर्य प्रकाश दूबे, रामेन्द्र धर द्विवेदी, रेवती रमण धर दूबे,राम नरेश धर द्विवेदी,श्रीनिवास धर दूबे,कमलेश्वर शुक्ल, शिवेन्द्र धर द्विवेदी, सिद्धान्त धर द्विवेदी, आयुष धर द्विवेदी,आदर्श धर द्विवेदी,शशि कांत धर द्विवेदी,विपिन द्विवेदी,सम्पूर्णानन्द द्विवेदी, जगदीश दूबे और अवधेश दूबे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!