LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा रेलवे स्टेशन देवरिया पर चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन देवरिया पर चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की निगरानी तथा स्टेशन परिसर में प्रभावी चेकिंग हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त एवं सतर्क निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमानुसार चेकिंग करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सदैव सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन एवं यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि “जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना देवरिया पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नियमित चेकिंग, गश्त एवं निगरानी की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!