LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

मईल थाने में दिखा भाई-बहन के प्यार का अनोखा संगम, पुलिस को बहनों ने बांधी राखी

स्वाभिमान जागरण देवरिया | थाना मईल

मईल / देवरिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना मईल में अनोखी छटा देखने को मिली। थानाध्यक्ष विकास नाथ की अध्यक्षता में थाना परिसर में रक्षाबंधन उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र की बहनों और बेटियों ने थाना मईल पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र व सुरक्षा की कामना की। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को सदैव सुरक्षा का वचन दिया और उपहार भेंट किए।

थानाध्यक्ष विकास नाथ ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। पुलिस हर बहन-बेटी की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि थाना सिर्फ शिकायत का केंद्र नहीं, बल्कि परिवार जैसा माहौल है।

इस दौरान थाने क उप निरीक्षक राम दयाल यादव, रामअवध, केशव राम मौर्य, रमेश चंद कुशवाहा,हेड कांस्टेबल अमितेश प्रताप सिंह, कांस्टेबल संतोष यादव, संदीप कुमार, अजीत एवं बड़ी संख्या में रिक्रूट आरक्षी व महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थानाक्षेत्र के नरियाँव गांव की बहनों एवं संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल नेनुआ की बहनों के द्वारा तिलक लगाकर राखी बांधने और मुंह मीठा कराने का दृश्य बेहद भावुक करने वाला रहा। पूरे थाना परिसर में भाईचारे और उत्सव का माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!