
अघोषित कटौती एवं उच्चीकरण को लेकर ग्रामीणों ने किया तेलिया कला फीडर का घेराव
7 महीने से शोपीस बना 5 MVA का ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में 4 घंटे ही मिल रही बिजली
रविशंकर तिवारी/ स्वाभिमान जागरण मईल। विकास खंड भागलपुर की लगभग बीस से ज्यादा ग्राम पंचायत के लोगों ने तेलिया कला फीडर पर आज सुबह ही आक्रोशित होकर फीडर का घेराव अण्डिला के ग्राम प्रधान विनीत उपाध्याय के नेतृत्व में किया। ज्ञातव्य है कि बीते शुक्रवार को ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी बरहज को पत्र देकर तेलिया कला विद्युत उपकेंद्र पर लगे 5 MVA के ट्रांसफार्मर को तत्काल चालू कराने की मांग की है।
*पत्र में क्या लिखा*
ग्राम प्रधान ने अपने पत्र में बताया कि तेलिया कला विद्युत उपकेंद्र में बीते 7 माह से 5 MVA का नया ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, लेकिन अधिकारियों की शिथिलता के कारण उसे अभी तक संचालित नहीं किया जा सका है। जबकि ग्रामीण कई बार इसको लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
*भीषण गर्मी में बुरा हाल*
ग्राम प्रधान ने बताया कि भीषण गर्मी में क्षेत्र की जनता को समय से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। वर्तमान में सुबह 2 घंटे और शाम को 2 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे किसानों की सिंचाई और आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
*अभियंता को निर्देश की मांग*
पत्र के माध्यम से प्रधान ने SDM से मांग की है कि अधिशासी अभियंता बरहज को निर्देशित कर जनहित में इस ट्रांसफार्मर को तत्काल संचालित कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
*ग्रामीणों का समर्थन*
इस मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है। समर्थन देने वालों में विजय रावत,इंद्रल यादव, विकास यादव, रवि कुमार, हिमांशु राय, विशाल कुमार, सगनी अंसारी, आर. वंश, तौय्यब अली, मोहित, सैफुद्दीन, आदिल, राहुल यादव, हिमांशु सहानी, राजन यादव, खिलाड़ी, सोनू पाल, स्वीप साहनी, अमित साहनी, सत्यम साहनी, आरिफ, दिनेश साहनी, रेनू, लक्ष्मण कुमार, राजू, राजन, रौशन, पिन्टू यादव, रवि कुमार, अनुज, आरिफ, आलमगीर, आलोक कुमार, अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अरविंद ड्रम, मेहताब आलम, अनुभव यादव, समीर साहनी, राजू साहनी, राजन सिंह, आशिष कुमार सिंह, मौर्या सिंह, सलेन्द्र यादव, भीम राजभर, चंददेव राजभर, राजू राजभर, कलाकांकर सिंह, विनय उपाध्याय, रोशन, रामबिलास, मनीष यादव, मुन्ना यादव सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से लगा ट्रांसफार्मर सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है। 7 महीने बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग इसे चालू नहीं कर पाया, जिससे इस भीषण गर्मी में लोग बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बरहज रविन्द्र मौर्य, एस डी ओ बरहज एवं जे ई तेलिया कला ने मईल पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अगले तीन दिनों में उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास होगा।



