उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस, पत्रकार, सभासद, अध्यक्ष व समस्त नगर पंचायत कर्मियों की संयुक्त बैठक संपन्न।

विकास और शांति के लिए बेहतर तालमेल जरूरी- चेयरमैन राकेश जायसवाल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महाराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज सभागार में शुक्रवार को चेयरमैन राकेश जायसवाल की अध्यक्षता में पुलिस, पत्रकार, सभासदों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी समन्वय को मजबूत करना, नगर क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था बनाए रखना तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर साझा संवाद स्थापित करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर के विकास और शांति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस, पत्रकार और नगर पंचायत कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी सहयोग और संवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर सकते हैं।

इस दौरान एसआई गजेंद्र सिंह ने यातायात सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए सड़क पर नियमों के पालन की अपील की। उन्होंने हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया। पत्रकारों की ओर से बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार विनय पाठक ने बताया कि प्रशासन सभी के सहयोग के लिए है पर बिना जन सहभागिता के यह संभव नहीं होगा। अतः हमें अगर प्रशासन से सहयोग चाहिए तो हम सभी नियमों का पालन करें। और पुलिस प्रशासन से यह अपेक्षा है कि नगर के लोग आप लोगों से प्रताड़ित न हो।

बैठक के दौरान चेयरमैन राकेश जायसवाल ने नगर पंचायत कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों का आपस में परिचय भी कराया, जिससे भविष्य में बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। कार्यक्रम में नगर पंचायत कर्मचारी, सभासद, पत्रकार एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!