हत्या के मामले में एक अभियुक्त पांच दिन बाद गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज पुलिस ने आपराधिक मानव वध के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई ।दिनांक 29.06.2026 को वादी मुकदमा मनोज साहनी पुत्र रामबृक्ष साहनी निवासी ग्राम पुलनपुर टोला परगना थाना बृजमनगंज ने लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 3(5), 115(2), 110 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उपरोक्त मामले में घायल रामबृक्ष साहनी की 03.07.2026 को दौरान इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मृत्यु हो गई थी। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम उप निरीक्षक विवेक कुमार रंजन, उप निरीक्षक गौरव कुमार आर्य, हेड कांस.दिलीप कुमार गौंड ने दिनांक 04.07.2026 को समय 04:30 बजे ग्राम लेहड़ा चौराहे से वांछित अभियुक्त संजय साहनी पुत्र गिरधारी निवासी ग्राम पुलनपुर टोला परसापुर थाना बृजमनगंज उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
इस पूरे ऑपरेशन का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
इस पूरे ऑपरेशन का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

