LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया | थाना मईल | दिनांक 27.08.2026

मईल / देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण व महिला सुरक्षा अभियान के क्रम में थाना मईल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी महोदय के पर्यवेक्षण में उ0नि0 रमेश चन्द्र कुशवाहा मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 153/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5J(II)/6 पाक्सो एक्ट में नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना बरहज क्षेत्र के पैना चौराहा के पास से घेराबंदी कर अभियुक्त सचिन उर्फ सूरज कुमार पुत्र बहादुर, निवासी ग्राम मेहियवा, थाना बरहज, जनपद देवरिया को समय करीब 18.35 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

अभियुक्त का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल व बयान की कार्यवाही कराते हुए अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम –
1. उ0नि0 रमेश चन्द्र कुशवाहा
2. का0 सुनील कुमार पाल
3. म0का0 रंजू वर्मा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!